बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी सिखाने के लिए हाइटेक गुरुकुल मॉडल पर आधारित विशेष केंद्र।
ग्रामीण क्षेत्रों में कम लागत पर प्रभावी आयुर्वेदिक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने का एक अनोखा प्रयास।
किसानों को आयुर्वेदिक खेती, मिट्टी परीक्षण, बागवानी और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जोड़कर अधिक लाभ दिलाना।
नमस्कार 🙏 मेरा नाम कृष्ण कुमार है, और मैं नईसोच वेलफेयर फाउंडेशन का संस्थापक एवं डायरेक्टर हूँ। हमारा फाउंडेशन, भारत सरकार से सेक्शन 8 कंपनी एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत है। आज मैं आपके सामने एक ऐसा रोडमैप लेकर आया हूँ जो हमारे गाँवों के विकास की दिशा और दशा तय करेगा। यह गागर में सागर भरने जैसा है यह रोडमैप वर्षों के अनुभव और गाँव की वास्तविक समस्याओं को देखकर बनाया गया है। हमारी यह सोच है कि गाँव की शक्ति ही भारत की शक्ति है। Nayisoch Welfare Foundation एक सेक्शन 8 पंजीकृत ग्रामीण विकास संस्था है, जिसका उद्देश्य भारत के गाँवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और स्किल डेवलपमेंट के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। हमारा विश्वास है कि गाँवों की मजबूती ही भारत की असली शक्ति है।
Nayisoch Welfare Foundation ने हमारे गाँव में शिक्षा और जागरूकता का बहुत अच्छा माहौल बनाया है। बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन दोनों बढ़े हैं।
फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया सहयोग से आयुर्वेद द्वारा इलाज हमारे लिए वरदान साबित हुआ है। इसमें दवा का पैसे भी नहीं लगते हैं केवल कुरियर चार्ज मे अच्छा इलाज मिलता है।