भारत में अनेक गरीब एवं असहाय बच्चे आर्थिक तंगी, पारिवारिक परिस्थितियों एवं संसाधनों की कमी के कारण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। सरकार द्वारा Right to Education Act (RTE Act) के अंतर्गत 6–14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिया गया है, परंतु ज़मीनी स्तर पर अभी भी कई बच्चे स्कूल से बाहर हैं।यह परियोजना NGO के माध्यम से ऐसे बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, पुस्तकें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म एवं अन्य शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई है।
EDUCATION